Home | Contact
  My Profile
  Aired News
  Contact
  News/Articles


Loading...


News / Articles



Krantikari Abhiwadan to Kanu Da…

'Krantikari Abhiwadan' to Kanu Sanyal… Warriors take both, life and death with same emotional balance. Kanu Da was a warrior. He lived like a warrior and died like a warrior. He himself opted his way to depart from this selfish earthy world. Nature gives you the right to live and the right to die... no need to debate on it, as there is no need to live the slithering life at all...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

क्रांतिकारी अभिवादन कानू दा!

कानू सान्याल को क्रांतिकारी अभिवादन। योद्धा जिंदगी और मौत दोनों से समान व्यवहार करता है। कानू दा योद्धा थे। वे योद्धा की तरह जिए और इस भौतिकवादी स्वार्थी दुनिया से रवानगी के लिए उन्होंने योद्धा की तरह ही अपनी मौत का रास्ता खुद चुन लिया। प्रकृति आपको जीने का नैसर्गिक अधिकार देती है और मरने का भी... इस पर किसी भी बहस का मतलब नहीं, क्योंकि घिसट कर जीने का भी कोई मतलब नहीं...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Queasy Queen of the Quandary...

The people's heart is burning, but Mayawati is enjoying the state-sponsored 'terror show'… on the pretext of democracy. If you want to see the state of democracy in Uttar Pradesh, meet the juvenile students who have just been released from jail… they sprayed colour on the poster of Chief Minister Mayawati on Holi… this was their crime and the police were so prompt that they arrested the children, scolded them, beat them black and blue and sent them to jail. The democratic and the people friendly police of UP determined to send the children to jail and not to the remand home, threw away the Juvenile Justice Act into dustbin. Thanks to the judiciary that ultimately saved the meaning of justice and democracy and ordered to send the children to remand home...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

लकवाग्रस्त लोकतंत्र का लोकमंचन

जनता जल रही है। जनप्रतिनिधि मायावती जनतंत्र के बहाने राज प्रायोजित ‘शक्ति-आतंक’ के प्रदर्शन के आनंदातिरेक में हैं। आपको दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राज्य में लोकतंत्र की असलियत परखनी हो तो उन मासूम नाबालिग बच्चों के पास जाइए जो अभी-अभी जेल से छूट कर बाहर आए हैं। इन बच्चों ने होली के उत्साह में मायावती के पोस्टर पर रंग उछाल दिया था। यह उनका गंभीर अपराध था और पुलिस इस गंभीर अपराध के प्रति इतनी गंभीर थी कि उसने चार भोले-भाले बच्चों को न केवल गिरफ्तार किया बल्कि उनकी बर्बर पिटाई की और जेल में ठूंस दिया। प्रदेश की जनतांत्रिक मित्र-पुलिस ने बाल अपराध कानून को कूड़ेदान में डाल दिया और बच्चों को बाल सुधार गृह भेजने के बजाय उन्हें पेशेवर बालिग अपराधियों की बड़ी जेल में डालने की हठ तक की हद कर दी। हम आभार जताएं न्यायपालिका का... कि आखिरकार वहां न्याय और लोकतंत्र के औचित्य की हिफाजत हुई और बच्चों को रिमांड होम भेजने का आदेश जारी हुआ...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Respect is reciprocal

Change is nature. Change helps us learn lessons and understand the principles of life from an earthly and spiritual perspective. Without this lesson, humanity would not have reached this critical point of transition, which may take us to the next level of consciousness, if we so desire. Change gives us lesson to revise, rectify, modify and then to act to justify our meaningful existence. This is not an excerpt of any religious discourse… this is message of nature, feel it...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

सम्मान परस्पर होता है न...

परिवर्तन प्रकृति है। परिवर्तन ही हमें भौतिक और आत्मिक दोनों स्तरों से जीवन को समझने का अवसर देता है। प्रकृति की इस शिक्षा के बगैर हम उस दहलीज तक नहीं पहुंच सकते थे, जहां से हम चाहें तो उस पार उतर सकते हैं। उस पार जहां से चेतना का एक और विकसित स्तर शुरू होता है। यह बात किसी धार्मिक या आध्यात्मिक उपदेश का अंश नहीं... यह प्रकृति का संदेश है, महसूस करें...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Zinda nazar aana zaroori hai…

A journalist friend from gulf said that a country where people are indulged in adulterating food and there is no severe law to punish them, can be counted as bad as anything can. The journalist friend commented after hearing the hysterical speeches on India's moral-greatness. He said that not only the countries of Middle East but in China and in many other countries, capital punishment is the only legal way out to tackle this crime, but our so-called high moral country lack even introducing a deterring law...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

जिंदा नजर आना जरूरी है...

मध्य पूर्व के एक प्रमुख अखबार के पत्रकार साथी ने भारत देश की नैतिक-महानता की बड़बोली गाथाएं सुनते हुए अपनी यह टिप्पणी दी कि जिस देश में खाने के सामान में भारी तादाद में जानलेवा मिलावट होती हो और उसके खिलाफ कोई सख्त कानून न हो, उससे अधिक गिरा हुआ देश और कोई हो ही नहीं सकता। दुबई के उस पत्रकार मित्र का कहना था कि केवल मध्य पूर्व के देश ही नहीं, चीन समेत कई अन्य देशों में भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की सजा मौत है। क्योंकि इससे अधिक गंभीर अपराध और कुछ हो ही नहीं सकता...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Realism of Naxalism

Naxalites attacked a camp of Eastern Frontier Rifles in West Bengal last week and killed more than two dozen jawans. This was not only the killing of EFR jawans, but the killing of the police system of India that day. EFR is a para military force like CRP, BSF, ITBP, CISF, SSB etc. A quick analysis of the ghastly incident makes it clear that the bullets sprayed on the jawans were police-bullets, not looted but supplied to the naxal outfits by the men of the West Bengal police. In a way the EFR jawans were killed by fellow personnel of the West Bengal police. At the time of the incident also, the men of the Bengal police were sitting idle as silent spectators. Local people openly say that not only bullets, but the details of the routine and road map of the EFR camp were leaked by the men of West Bengal police...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

नक्सलियों की यह ‘भ्रांति-क्रांति’

नक्सलियों ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के दो दर्जन से अधिक जवानों को बर्बर तरीके से मार डाला। यह केवल ईएफआर जवानों की हत्या नहीं थी, बल्कि इसे भारत की नागरिक (सिविल) पुलिस व्यवस्था की हत्या के रूप में देखा जाना चाहिए। ईएफआर राज्य की पुलिस नहीं, यह सीआरपी बीएसएफ की तरह अर्ध सैनिक बल है। पश्चिम बंगाल की इस लहूलुहान घटना के मद्‌देनजर आप देश की स्थितियों को देखें और उसकी समीक्षा करें... मौके से आई खबरें और चश्मदीदों के बयान से यह साबित हो गया है कि जिन गोलियों की बौछार से ईएफआर के जवान मारे गए, वे गोलियां पश्चिम बंगाल पुलिस की थीं। बंगाल पुलिस की वे गोलियां नक्सलियों द्वारा लूटी हुई नहीं बल्कि बंगाल पुलिस के लोगों द्वारा नक्सली संगठनों तक ‘सप्लाई’ की गई थीं। घटना के समय बंगाल पुलिस के जवान और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे और धूर्त दर्शक की भूमिका निभाते रहे...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Who are they Mr Khan?

'My Name is Khan' managed to pull the attention of the public very cunningly. The Indian people are being fooled and played regularly, but fail to get their eyes open and always getting prepared for the next slap. See how the so called Hindu 'advocates' Shiv Sena paved the way for a massive success of 'My Name is Khan'…! This is the real face of the 'money-game'… not related with any religion or sentiment. For them, the innocent people are as if the heavily populated broiler chicken only deserves to be slaughtered. What I am writing is a cruel fact of experience, which we are having. When the film 'My Name is Khan' was running in the theatres and the hero 'Khan' was saying that every Muslims are not terrorists, at that very moment the innocent people of Pune were bleeding profusely and dying. Can the hero of 'My Name is Khan' face the nation to tell that who the hell was behind the bomb blast, when he was trying to befool the people in the cinema halls..? Who are Abdus Subhan Qureshi, Mohsin Chaudhry, Riyaz Bhatkal & Iqbal Bhatkal and what Indian Muzahideen and Lashkar-e-Taiyaba are all about..?
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

रक्तरंजित कौन, ‘मिस्टर खान’ मौन...

लोगों का ध्यान खींचने में ‘माई नेम इज़ खान’ ने बड़ी धूर्त कामयाबी हासिल की। जनता के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है, उसे मूर्ख बनाया जा रहा है, लेकिन उसकी आंख नहीं खुलती और वह हमेशा दूसरा तमाचा खाने के लिए तैयार होती रहती है। आप देखें ‘हिंदुओं की वकील’ शिवसेना ने किस तरह ‘माई नेम इज़ खान’ की सफलता का मार्ग प्रशस्त किया! धन और सत्ता के खेल का असली चेहरा यही है। इसका धर्म, राजनीति या भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं। इस क्रूर खेल के सूत्रधारों के लिए आम आदमी भारी तादाद में पैदा होने वाले ब्रॉयलर चिकन की तरह है जिसका एक ही निदान है... ज़बह... हलाल। यह जो लिखा है वह देश के लोगों के अब तक के लगातार हो रहे अनुभवों का कठोर तथ्य है...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Conspiracy or coincidence?

Missing files, mysterious murder, manufacturing false evidence, fractured facts and sterile status – these are the admission, omission and commission of a tired and retired judge known as M S Liberhan. The completion of the inquiry into the Ram Janambhumi-Babri Masjid dispute at Ayodhya by the Liberhan Commission despite the fact that 23 vital files related to the dispute were missing has raised serious questions about the report. The Commission ignored the evidence related to the dispute and submitted its report in a haphazard manner, which has led to several legal questions and putting Justice M S Liberhan, Prime Minister Manmohan Singh, Union Home Minister Palaniyappan Chidambaram and Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati in the dock. It must be revealed whether the half-baked inquiry into the country's biggest dispute is the result of laxity by design or pre-planned conspiracy. The answers will also lead to the conclusion whether it is a case of destruction of evidence or ignoring evidence, or manufacturing false evidence or obstructing the process of law...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

साजिश या संयोग लिब्रहान आयोग

गढ़े गए साक्ष्य, मढ़े गए आरोप, गायब फाइलें, रहस्यमय हत्या, साक्ष्य मिटाने की कुटिल कवायद यह सभी संयोग है या षड्‌यंत्र? राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की क्| साल तक जांच करने वाले लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट अधूरी है। लिब्राहन आयोग ने विवाद से जुड़े साक्ष्यों की अनदेखी की और आपाधापी में केंद्र सरकार के समक्ष रिपोर्ट दाखिल कर दी। लिब्राहन आयोग की आधी-अधूरी रिपोर्ट से कई कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका जवाब लिब्राहन आयोग के अध्यक्ष एमएस लिब्राहन, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री पलनियप्पन चिदंबरम और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को देना ही होगा। देश के सबसे बड़े विवाद की लचर जांच सुविचारित शिथिलता का नतीजा है या सुनियोजित षडयंत्र का, इसका खुलासा तो होना ही चाहिए। लिब्राहन आयोग की अधूरी रिपोर्ट से उठ रहे सवालों के जवाब ही यह उजागर करेंगे कि यह साक्ष्यों के नष्ट करने का मामला है या साक्ष्यों की जानबूझ कर उपेक्षा करने का या न्याय की प्रक्रिया में बाधा डालने का...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

The Three Live Idiots…

It was a comment by an ordinary citizen, accurate and made at the right time when Bal Thackeray Uddahv Thackeray and Raj Thackeray were busy in ridiculing Indian democracy: "Mumbai had produced 'Three Idiots' long before the making of the Bollywood film of the same name… the difference is that the current 3 filmy idiots are lovable but the 'three (live) idiots' are deplorable." The three live political idiots are a real menace for the populace of not only Mumbai but for entire India...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

‘थ्री लाइव इडियट्‌स’...

वह एक आम आदमी का कटाक्ष था, पर बेहद सटीक और ऐन वक्त पर... बाल ठाकरे, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जब भारतीय लोकतंत्र की खिल्लियां और धज्जियां, दोनों उड़ाने में लगे थे उसी समय यह टिप्पणी आई कि मुंबई ने तो काफी पहले ही ‘थ्री इडियट्‌स’ दे दिए थे, बॉलीवुड ने तो बाद में दिए ‘थ्री इडियट्‌स’। देश के एक आम आदमी ने मुंबई के जिन ‘तीन महामूढ़ों’ के बारे में ऐसा कहा वह देश के सामने स्पष्ट है। लेकिन पॉलिटिक्स के ‘थ्री इडियट्‌स’ और बॉलीवुड के ‘थ्री इडियट्‌स’ में मौलिक फर्क है... पहले वाले को पूरा देश घृणा कर रहा है और बाद वाले को प्रेम। विडंबना यह है कि पहले वाले असली पात्र हैं जबकि बाद वाले प्रहसन के पात्र। बाल ठाकरे, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जैसे भारतीय राजनीति के ‘तीन महामूढ़’ मुंबई के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए नासूर बनते जा रहे हैं...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

Tolerating the traitors

I fail to understand what has happened to the people of India? Our sensitivity has totally vanished now. And let us understand this clearly that the society which loses its sense of nationalism collapses within no time. We are already witnessing the fast decay of the Indian society. The (mis)happening in Maharashtra, in Kashmir, in states of north-east or for that matter in any other state, is occurring only due to the lack of a sense of patriotism. The condition of a nation, where honour of nationalism has no place; where the Constitution is ruined and the threads which tie the nation together are criminally broken; can very well be imagined...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

इस मौन को धिक्कार है...

मैं यह समझ पाने में असमर्थ हूं कि आखिर भारतवर्ष के लोगों को हो क्या गया है? हमारी संवेदनशीलता कहां खो गई है? आप निश्चित मानिए कि जो भी समाज राष्ट्रीयता की भावना से रिक्त हुआ, उसका विनाश तय है। भारतीय समाज का तेजी से होता हुआ विघटन आप देख ही रहे हैं। महाराष्ट्र, कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्य या जिन भी राज्यों में विघटन की जो वीभत्स घटनाएं हो रही हैं, देशभक्त की हीनता के कारण ही तो हो रही हैं। जिस देश में राष्ट्रीयता का कोई स्थान न हो, जहां संविधान हर दिन कुचला जाता हो, जहां देश को एकसूत्र में बांधे रखने वाला धागा क्षत-विक्षत किया जाता हो, उस भारत देश की विडंबनाओं के बारे में यदि आप सोच नहीं पा रहे तो धिक्कार है...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

But what about masks!

Supreme Court did not mention anything on the masks covering the ugly real faces of politicians in India when passing an order to prohibit photographs of burqa-clad voters on their identity cards. The Supreme Court categorically said that a woman can't vote clad in burqa as it would hamper the identification of the voter. The apex court comprising Chief Justice K G Balakrishnan himself and Justice Deepak Verma rightly said that if sentiments are so strong and a woman does not want to be seen by any member of the public or by the officers and employees of the election commission, then she should not go to vote, as it is creating serious complications in identification of voters...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |

अपने चेहरे से हम नकाब तो हटाएं...

वोट डालते समय मतदाता के चेहरे पर बुर्का रहे या नहीं, इस पर फैसला देते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने साफ-सुथरे नकाब ओढ़े देश के राजनीतिकों के बारे में कुछ भी नहीं कहा। सुप्रीमकोर्ट ने यह जरूर साफ-साफ कहा कि भारतीय लोकतंत्र में कोई भी मतदाता बुर्का पहन कर वोट नहीं डाल सकती, क्योंकि इससे महिला मतदाता की पहचान की प्रक्रिया बाधित होती है। लिहाजा मतदाता पहचान पत्र पर फोटो लगाने से लेकर वोट डालने तक महिला मतदाता का चेहरा बुर्के से ढंका नहीं रहेगा। यह निर्णायक फैसला जारी करते हुए देश के सर्वोच्च न्यायाधीश केजी बालकृष्णन और न्यायाधीश दीपक वर्मा ने ठीक ही कहा कि यदि भावना अत्यधिक प्रबल हो तो उस महिला को वोट डालने ही नहीं जाना चाहिए जिसे लोगों के सामने या मतदान कर्मियों के सामने अपना चेहरा दिखाने पर आपत्ति हो...
Read More...

खबरें @ बाई-लाईन |


News management powered by Xpression News

News Headlines

News Categories





My ProfileMy Vision | My Philosophy of Life | PRD in the Eyes of... | News/Articles | Aired News
© 2008-2009 All rights reserved. Site Developed by Anshu Pranjal and Designed by Sanjay Jaiswal